Home / Odisha / भूमिका ने की अफवाह नहीं फैलाने की अपील

भूमिका ने की अफवाह नहीं फैलाने की अपील

कटक. ओड़िया अभिनेता अमलान दास की पत्नी भूमिका ने पुष्टि की कि वह वास्तव में एक दुर्घटना की शिकार हुईं थीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपील की है कि उनके पति और परिवार के खिलाफ अफवाहें न फैलाएं. उन्होंने कहा कि है कि कल उपवास किया था और इसलिए वह कमजोर महसूस कर रही थीं. पूजा के बाद पवित्र वस्तुओं को विसर्जित करने के लिए अमलान के साथ महानदी नदी पर बने मधुसूदन ब्रिज पर गयीं थी. इस विसर्जन के दौरान मेरा सिर चकरा गया. मैंने ऊँची एड़ी की सैंडिल पहनी हुई थी. इसकारण मेरा पैर फिसल गया और मैं नदी में गिर गयी. उन्होंने आग्रह किया है कि मैं सभी से अपने परिवार और अपने पति के खिलाफ झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध करती हूं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …