Home / Odisha / बरगढ़ में पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगी आग, कर्मचारी बाल-बाल बचे

बरगढ़ में पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगी आग, कर्मचारी बाल-बाल बचे

बरगढ़. जिले के बागबाड़ी गांव में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी शनिवार को आग लगी की घटना का शिकार होते-होते बच गये. जानकारी के अनुसार, सभी कर्मचारी दिवाली मनाने में व्यस्त थे, उसी समय शॉर्ट सर्किट के कारण कार्यालय में आग लग गई. आग सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की लपटों को बुझाने में सफल रहीं. इस दौरान इंजन ऑयल, लुब्रिकेंट्स और अन्य सामग्रियों सहित लाखों रुपये की संपत्ति आग में जल गई. इस बीच आग लगने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक विस्फोट भुवनेश्वर स्थित एक पेट्रोल पंप में लगी थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …