Home / Odisha / CMS ELECTION- सुरेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

CMS ELECTION- सुरेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

  • सद्भावना के बीच बैठकों का दौर शुरू

हेमंत कुमार तिवारी, कटक

कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुरेश शर्मा ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। यह जानकारी कटक मारवाड़ी समाज के चुनाव समिति ने दी है। बताया जाता है कि आज शाम 5:30 बजे चुनाव समिति कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुल 5 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। सुरेश शर्मा के साथ-साथ नथमल चनानी उर्फ मामा जी, किशन कुमार मोदी, पवन भावसिंहका और शादीराम शर्मा नामांकन पत्र लिया है। आज दूसरे दिन सिर्फ एक ही प्रत्याशी सुरेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कल कुछ प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस बीच अभी खबर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो गया है तथा लोगों के बीच मतदान को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पूरी स्थिति 22 तारीख को स्पष्ट होगी, जब नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि बीत जाएगी। तभी यह स्पष्ट होगा कि किसके किसके बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा, क्योंकि खबर आ रही है कि कुछ प्रत्याशी सद्भावना कायम करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है। इसलिए लोगों को असल परिदृश्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि बीतने तक इंतजार करनी होगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …