Home / Odisha / ओडिशा में 18 तक चलेगा सांस कार्यक्रम

ओडिशा में 18 तक चलेगा सांस कार्यक्रम

भुवनेश्वर. ओडिशा में निमोनिया के कारण हो रहे बच्चों की मौतों की संख्या को कम करने के लिए स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा सांस (निमोनिया के सफल निराकरण के लिए सामाजिक जागरुकता अभियान) का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर इस बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए लिफलेट, पोस्टर आदि का विमोचन किया गया. यह अभियान 12 नवंबर से प्रारंभ होकर 18 नवंबर तक चलेगा. प्रदेशभर के आशाकर्मी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी पांच से कम आयु के बच्चों में निमोनिया के लक्षण की पहचान करने के साथ-साथ उनकी चिकित्सा की व्यवस्था करेंगे तथा लोगों में इस बारे में जागरुकता पैदा करेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …