Home / Odisha / धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी, हिन्दुस्तान ज्वैलर्स ने दे रहा विशेष आफर

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी, हिन्दुस्तान ज्वैलर्स ने दे रहा विशेष आफर

भुवनेश्वर. ओडिशा में धनतेरस को लेकर आज बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी थी. हालांकि कोरोना का काला साया भी बाजार में देखने को मिला. हर साल की तुलना में कोरोना के कारण ज्वैलरी दुकानों में सोने-चांदी की चमक कुछ फीकी रही. सुरक्षा और कोविद नियमों के अनुपालन को लेकर सुबह से पुलिस बल को तैनात किया गया था. आज सुबह से ही बाजार में खदीरदार देखने को मिले. रसूलगढ़, झारपड़ा, यूनिट-एक आदि प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ थी. पूजन-सामाग्री के साथ-साथ भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं लोगों ने खरीदी. इधर, धनतेरस पर गहनों की खरीदारी की परंपरा के अनुसार सुबह से ही गहनों की दुकानों में ग्राहकों को देखा गया. भुवनेश्वर के प्रमुख गहनों के शोरूम हिन्दुस्तान ज्वैलर्स के निदेशक बसंत लाल वर्मा ने कहा कि उत्साह पर कोई रोक नहीं लगा सकता है. कोरोना महामारी का असर है. बीते साल की तुलना में इस साल बाजार फीका है, लेकिन ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है. हिन्दुस्तान ज्वैलर्स ग्राहकों के उत्साह और परंपरा के निर्वहन के लिए विशेष छूट भी दे रहा है. साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर सुरक्षात्मक कदम उठाये गये हैं. इधर पुलिस प्रशासन सुबह से कोरोना नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद रहा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …