Home / Odisha / नकली बंदूक दिखाकर छात्राओं को भयभीत करने का प्रयास

नकली बंदूक दिखाकर छात्राओं को भयभीत करने का प्रयास

संबलपुर। चर्च चौक के पास एक असमाजिक तत्व ने छात्राओं को नकली बंदूक दिखाकर उन्हें भयभीत करने का प्रयास किया। आसपास उपस्थित लोगों ने उस व्यक्ति को काबू में किया और बेदम पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी का नाम रघुनाथ सेठी बताया गया है। टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पारिवारिक कलहों से तंग महिला ने आत्महत्या की

पारिवारिक कलहों से तंग आकर एक विवाहित महिला ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुर्ला शहर में हुई। श्रीया मिर्धा बताया गया है। बुर्ला पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

धनुपाली पुलिस ने स्थानीय कुंभारपाड़ा में छापामारकर भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद खलील एवं प्रदीप राणा बताया गया है। धनुपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …