Home / Odisha / सड़क हादसे में एक की मौत, इलाके में तनाव

सड़क हादसे में एक की मौत, इलाके में तनाव

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी. मोची साही चौक पर आज सड़क हादसे में एक साइकिल चालक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. बताया जाता है कि कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने उसे कुचल दिया था. यह ट्रक नगरपालिका बाजार परिसर निर्माण स्थल पर काम में लगा था. हादसे की जानकारी पाते ही टाउन थाना के आईआईसी, ट्रैफिक थाना आईआईसी और ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित जनता को शांत कराया और वाहन को जब्त कर लिया.

पुरी के उपजिलाधिकारी भवतरन साहू भी मौके का जायजा लेने भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्राथमिक तौर पर मदद के लिए रेड क्रॉस फंड से मृतक के परिजनों को 10,000 रुपये प्रदान किया गया. मृतक की पहचान मार्कंडेश्वर साही के तहत जमुना लेन निवासी त्रिनाथ पाल के रूप में की गई है. त्रिनाथ अगरबत्ती बेचने साइकिल पर शहरभर में जाता था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …