Home / Odisha / अनुगूल में महिला ने कपड़े उतार कर किया लोगों को किया परेशान

अनुगूल में महिला ने कपड़े उतार कर किया लोगों को किया परेशान

अमित मोदी, अनुगूल
जिले के पल्लाहाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी हरकतों से लोगों को परेशान कर डाला. उसने अपने सभी कपड़े उतार कर राहगीरों को परेशान करने लगी और यहां तक कि पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा. घटना आज सुबह लगभग 8 बजे की. महिला के कपड़े उतारते ही वहां भगदड़ मच गई. उसने यातायात में बाधित किया तथा राहगीरों पर हमला बोल दिया. वह फिर पास के पल्लहाड़ा पुलिस थाने में गई और एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जाता है कि उसने पुलिस अधिकारियों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार भी किया. नाटक दो घंटे तक चला. इसके बाद किसी तरह से उसको नियंत्रण में लाया गया. कथित तौर पर वह ढेंकानाल जिले की निवासी है और खमार क्षेत्र में उनके रिश्तेदार हैं. पुलिस ने उसे रिश्तेदारों के यहां भेज दिया. बताया जाता है कि इस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …