Home / Odisha / बलांगीर कांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित, एसपी ने डेरा डाला

बलांगीर कांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित, एसपी ने डेरा डाला

बलांगीर. जिले के पाटनागढ़ थाना क्षेत्र के सानरापाड़ा गांव में एक परिवार के छह सदस्यों के अपने घर के अंदर मृत पाए जाने के बाद घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. मृतकों की पहचान बुलु जानी (50), उनकी पत्नी ज्योति (48), दो बेटियां सरिता और श्रेया और दो बेटे भीष्म और संजीव के रूप में हुई बतायी गयी है. जिला पुलिस पहले से ही इस चुनौतीपूर्ण मामले की गहन जांच कर रही है, क्योंकि शरीर हथियार के जख्म के निशान पाये जाने के कारण प्रथम दृष्टया संकेत हत्या का बना हुआ है. मीडिया से बात करते हुए बलांगीर के एसपी एम संदीप संपत ने कहा कि आज पाटनागढ़ पुलिस स्टेशन (पीएस) में एक दुखद घटना सामने आई है. एक घर से एक परिवार के छह शव बरामद किए गए हैं. इनमें माता-पिता और उनके 2 से 12 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं. पाटनागढ़ पीएस आईआईसी, एसडीपीओ और एएसपी पूछताछ के लिए यहां घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस मामले को वैज्ञानिक, पेशेवर और निष्पक्ष जांच की जरूरत है. इसलिए हमने इस उद्देश्य के लिए एक विशेष टीम बनाई है. एएसपी टीम का नेतृत्व करेंगे. मैं आज यहां डेरा डालूंगा. कांटाबांजी और सदर के दो आईआईसी को भी काम सौंपा गया है, क्योंकि यह घटना बहुत गंभीर है. यह जघन्य अपराधों में से एक है. हम जल्द ही इस मामले को हल करने के लिए शत-प्रतिशत प्रयास करेंगे. आगे चौकाने वाले सवाल पर एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया उन्हें धारदार हथियार से चोट के निशान हैं. यह हत्या का संकेत देता है. फिर भी हम सभी पहलुओं और सभी कोणों से जैसे विवाद, पैसा आदि की जांच करेंगे. वैज्ञानिक टीम पहले से ही काम पर है. मौके से सबूत और सामग्री इकट्ठा किया जा रहा है. हमने उनके दो परिजनों को सूचित किया है, वे यहां आने वाले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हमें देशी शराब के कुछ पाउच मिले हैं. इस प्रकार  हम सभी कोणों से जांच कर रहे हैं. दो पड़ोसी अपने घरों में नहीं हैं. उनके मिलने के बाद उनसे भी पूछताछ की जायेगी. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह एक चुनौतीपूर्ण मामला है. हम इसे जल्द ही हल कर देंगे. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और उसमें से बदबू फैल रही है. बाद में उन्होंने खिड़की से देखा कि छह शव कंबल से ढके हुए फर्श पर पड़े हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …