Home / Odisha / तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर का ग्रीन दिवाली  कार्यक्रम आयोजित

तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर का ग्रीन दिवाली  कार्यक्रम आयोजित

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित ग्रीन दिवाली  कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भुवनेश्वर ने तेरापंथ भवन में किया. कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के द्वारा हुआ. मंडल की अध्यक्ष मुन्नी देवी बेताला ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया तथा आज के प्रसंग पर प्रकाश डाला. महासभा के ट्रस्टी मनसुख लाल सेठिया, तेरापंथ सभा भुवनेश्वर के अध्यक्ष बच्छराज बेताला, तेयुप अध्यक्ष रतन मणोत, मंडल की पूर्व अध्यक्ष शशि सेठिया, कन्या मंडल सहसंयोजिका धारीणी सुराणा ने अपने विचार व्यक्त किये. शुध्द पर्यावरण का संरक्षण तथा प्रकृति को बचाना अति आवश्यक है. अपनी धरती को प्रदूषण रहित हरि भरी तथा शुध्द आबो हवा वाली बनाना है. धन्यवाद ज्ञापन मंडल की उपाध्यक्ष मधु गिङीया ने किया. कार्यक्रम का संचालन मंडल की मंत्री प्रेम सेठिया ने किया. स्थानीय मंडल की बहनें कार्यक्रम में उपस्थित थीं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …