Home / Odisha / बलांगीर में एक परिवार के छह सदस्यों के शव घर में मिले

बलांगीर में एक परिवार के छह सदस्यों के शव घर में मिले

बलांगीर. ओडिशा के बलांगीर जिले में पाटनागढ़ थाना क्षेत्र के सानरापाड़ा गांव में आज एक परिवार के छह सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए हैं. मृतकों की पहचान बुलु जानी (50), उनकी पत्नी ज्योति (48), दो बेटियां सरिता और श्रेया और दो बेटे भीष्म और संजीव के रूप में हुई बतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और उसमें से बदबू फैल रही है. बाद में उन्होंने खिड़की से देखा कि छह शव कंबल से ढके हुए फर्श पर पड़े हैं. इसकी जानकारी पाते ही पुलिस और वैज्ञानिक टीम मौके पर पहुंची और मौतों की पुष्टि की. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. एक अधिकारी ने कहा कि शरीर में चोट के निशान हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …