Home / Odisha / समारोहों के लिए बीएमसी के नियम बदले, सफाई के लिए जनजागरुकता अभियान

समारोहों के लिए बीएमसी के नियम बदले, सफाई के लिए जनजागरुकता अभियान

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने राजधानी क्षेत्र में विवाह और अंतिम संस्कार के लिए कोविद-19 दिशानिर्देशों को संशोधित किया है. संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, बीएमसी ने स्मार्ट सिटी में विवाह कार्यों में 100 व्यक्तियों और अंतिम संस्कार में 50 लोगों से अधिक शामिल होने पर रोक लगा दी है. नए दिशा-निर्देश 25 नवंबर से लागू होंगे तथा नए दिशानिर्देश अगली अधिसूचना तक लागू रहेंगे. उल्लेखनीय है कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भुवनेश्वर नगर निगम लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है. राजधानी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है.

बीएमसी की ओर से  एकीकृत सार्वजनिक सेवा केंद्र, शहीदनगर से स्मार्ट पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गयी और इसके बाद सफाईकर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बीएमसी, बीएससीएल की सहयोग से सुरक्षा किट वितरित किए गए. जागरुकता कार्यक्रम में बीएमसी ने कई स्लोगन दिया, जिसमें मू सफाईवाला और स्वस्च्छ सर्वेक्षण-2020, से नो टू प्लास्टिक तथा नो लिटरिंग शामिल हैं. इस दौरान बीएमसी ने लोगों से अपील की कि वे सफाई वाला बने और राजधानी को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …