Home / Odisha / बालेश्वर भाजपा के दिग्गजों का नहीं चला जादू, कमल मुरझाया

बालेश्वर भाजपा के दिग्गजों का नहीं चला जादू, कमल मुरझाया

गोविंद राठी, बालेश्वर

यहां के सदर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज स्टार प्रचारक बालेश्वर की जनता के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे हैं. तूफानी प्रचार अभियान चलाये जाने के बावजूद भाजपा को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा है. केंद्रीय मंत्री और स्थानीय लोकप्रिय नेता प्रताप षाड़ंगी ने तूफानी प्रचार अभियान चलाया. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी चुनाव प्रचार किया. इतना नहीं भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और अन्य दिग्गज नेताओं ने भी रोड शो किया, घर-घर गये, लेकिन वह मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे. मतगणना में देखने को मिला कि भाजपा को शहरी इलाकों में भी हार का सामना करना पड़ा है. वैसे भी कहा जाता है कि ओडिशा की ग्रामीण जनता नवीन बाबू के प्रति आस्था रखती है.

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …