Home / Odisha / देशी बंदूक बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार

देशी बंदूक बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार

नयागढ़. एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के नयागढ़ जिले के मालीसाही इलाके में एक जगह पर छापा मारा और एक युवक को देशी निर्मित बंदूकें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों के एक दल ने देर रात मालीसाही गांव के एक काबुली महराणा के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बंदूक बनाने के लिए आवश्यक वस्तुओं को जब्त कर लिया. पेशे से कारपेंटर महराणा मिले ऑर्डर के बाद बंदूक बना रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महराणा देश की बनी बंदूरों को 5,000 रुपये में बेचता था. उसे 2018 में इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि नयागढ़ सदर पुलिस सीमा के अंतर्गत गोपीनाथपुर गाँव के एक सुधीर कुमार बेहरा को पिछले साल फरवरी में एक हथियार निर्माण इकाई चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …