Home / Odisha / रिश्वत लेते जिला ग्रामीण विकास विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार

रिश्वत लेते जिला ग्रामीण विकास विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार

ढेंकानाल: ढेंकानाल में जिला ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक सहायक अभियंता को एक ठेकेदार के बिलों को पास करने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से 16,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को सतर्कता ने धर-दबोचा है. रिश्वत मांगने की सूचना के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने एक जाल बिछाया और इंजीनियर बिपिन दाश को गिरफ्तार कर लिया. उस समय वह ठेकेदार जगमोहन पंडा के लिए शक्तिप्रसाद मोहंती नामक एक बिचौलिये के माध्यम से रिश्वत ले रहा था. बताया गया है कि अभियंता ने कथित रूप से ठेकेदार द्वारा बिल को मंजूरी देने के लिए रिश्वत राशि की मांग की थी, जिसने निविदा जीतने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी बल्ब लगाए थे. कटक और ढेंकानाल के सतर्कता अधिकारियों के एक संयुक्त दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ा, जबकि वह अपने कार्यालय के पास बिचौलिए से रिश्वत ले रहा था. दाश को पहले भी इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब वह ढेंकानाल सदर ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …