Home / Odisha / प्रसिद्ध चित्रकार शिवा पाणिग्रही का निधन

प्रसिद्ध चित्रकार शिवा पाणिग्रही का निधन

कटक. प्रसिद्ध चित्रकार और ओडिशा के ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष शिवा पाणिग्रही का सोमवार को कटक में सीडीए सेक्टर-6 में उनके निवास पर निधन हो गया. वह 78 वर्ष के थे. प्रख्यात चित्रकार के पुत्र राज पाणिग्रही ने उनके निधन की खबर साझा की. उन्होंने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ था. उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने कहा कि उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनकी मृत्यु के बाद सती चौरा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाए, क्योंकि वह स्थान उनके घर के पास पड़ता है और वह चाहते थे कि मैं सती चौरा को पार करते समय उन्हें याद करूं. पाणिग्रही ने अपने शानदार करियर के दौरान पुस्कारों को प्राप्त किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …