Home / Odisha / भुवनेश्वर में भी नहीं होगा बालियात्रा महोत्सव का आयोजन

भुवनेश्वर में भी नहीं होगा बालियात्रा महोत्सव का आयोजन

भुवनेश्वर. कटक के बाद भुवनेश्वर में भी बहुप्रतीक्षित बालियात्रा महोत्सव के आयोजन पर कोरोना का ग्रहण लग गया है. कोरोना के राजधानी में भी आयोजित होने वाले इस महोत्सव को रद्द कर दिया गया है. सोमवार को कटक-भुवनेश्वर कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त सुधांशु षाडंगी के साथ आयोजन समिति के सदस्यों की विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया. कई लोगों का मानना है कि निर्णय उचित रूप से लिया गया है क्योंकि हर साल की तरह इस भी इस महोत्सव के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ेगी और कोरोना के प्रसार की प्रबल संभावना रहेगी. इसलिए इसको रद्द कर दिया गया. इससे पहले 31 अक्टूबर को कटक जिला प्रशासन ने इस वर्ष ऐतिहासिक समुद्री त्योहार बालियात्रा का आयोजन नहीं करने का फैसला किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …