Home / Odisha / बालेश्वर में सौ से अधिक मवेशियों को पकड़ा, पांच लोग हिरासत में

बालेश्वर में सौ से अधिक मवेशियों को पकड़ा, पांच लोग हिरासत में

बालेश्वर. राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर शेरगड़ा टोलगेट के पास मवेशियों के अवैध परिवहन में लगे पांच वाहनों के पकड़े जाने के बाद बालेश्वर में खंटापड़ा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. जानकारी के अनुसार, चार ट्रक और एक पिकअप वैन से 100 से अधिक मवेशियों की तस्करी कर भद्रक से कोलकाता ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उन्हें वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टोल गेट पर पुलिस ने रोका। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को भद्रक से मवेशियों से लदे पांच कंटेनरों के बारे में सूचना मिली थी. शेरगड़ा टोलगेट पर पुलिस ने ट्रकों को रोका और 100 मवेशियों को बचाया, जबकि पांच लोगों को इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है. बचाए गए मवेशियों को बालेश्वर गोशाला में रखा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …