Home / Odisha / तालचेर कनिहा परियोजना ने हर्षोल्लास से मनाया 46वां एनटीपीसी स्थापना दिवस

तालचेर कनिहा परियोजना ने हर्षोल्लास से मनाया 46वां एनटीपीसी स्थापना दिवस

अनुगूल. तालचेर कनिहा परियोजना ने 7 नवंबर, 2020 को एनटीपीसी का 46वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन में मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख सुदीप नाग ने एनटीपीसी का झंडा फहरा कर किया. इसके उपरांत एनटीपीसी गीत गाया गया. सामाजिक दूरी के मद्देनज़र सुदीप नाग ने कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं सन्देश वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिया. एनएस राव, जीएम (ओ एंड एम), नवीन बगाई, जीएम (एसएससी-सी एंड एम), राजीव खन्ना, जीएम (एमएमजी) के साथ अन्य जीएम, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे. अपने सन्देश में परियोजना प्रमुख सुदीप नाग ने एनटीपीसी के समस्त कर्मचारियों को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी. नाग ने स्टेशन की विभिन्न परिचालन उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कोरोना वारियर्स को उनके निरंतर सेवा और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. देश में विद्युत क्षेत्र में एनटीपीसी ने पिछले 45 वर्षों से ध्वजवाहक की भूमिका निभाई है. वर्तमान में 62 गीगावाट की अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता के साथ एनटीपीसी की योजना वर्ष 2032 तक अपनी क्षमता को 130 गीगावाट तक पहुंचाने की योजना है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …