Home / Odisha / ओडिशा में शीतलहर, 11 स्थानों पर पारा गिरा

ओडिशा में शीतलहर, 11 स्थानों पर पारा गिरा

भुवनेश्वर. ओडिशा में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है. इसके चलते राज्य के 11 स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है. राज्य में सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस सोनपुर में था और यह सबसे अधिक ठंड जिला रहा है. यह जानकारी मौसम विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, जहां पारा 15 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे था, उनमें फूलबाणी 10.5, दरिंगबाड़ी 10.5, अनुगूल 11.0, कोरापुट 11.7, भवानीपाटणा 12.2, झारसुगुड़ा 13.0, बारिपदा 14.2, बलांगीर 14.7 और संबलपुर 14.7 डिग्री शामिल हैं. भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि राजधानी शहर में पारा भी 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …