Home / Odisha / ओडिशा सरकार ने स्वर्गद्वार सेवा समिति को मंजूरी दी

ओडिशा सरकार ने स्वर्गद्वार सेवा समिति को मंजूरी दी

प्रमोद कुमार प्रृष्टि
पुरी. ओडिशा सरकार ने स्वर्गद्वार सेवा समिति को मंजूरी दे दी है. यह समिति पुरी में श्मशान घाट के प्रबंधन और रखरखाव का काम करेगी. समिति जल्द ही सोसाइटी अधिनियम के तहत पंजीकृत होगी और इसे पुरी नगरपालिका को सौंप दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले स्वर्गद्वार के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किया था. जानकारी के अनुसार, सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला कलेक्टर बलवंत सिंह के साथ कुल नौ सदस्य होंगे और संयोजक के रूप में उपजिलाधिकारी भवतरन साहू होंगे.

इस समिति का हिस्सा बनने वाले अन्य लोगों में पुलिस अधीक्षक, पुरी नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी, वन विकास निगम के महाप्रबंधक और जिला प्रोटोकॉल अधिकारी (कोषाध्यक्ष) हैं. तीन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं को दो साल के कार्यकाल के लिए सदस्यों के रूप में लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार, स्वर्गद्वार में विकासात्मक कार्य किये जायेंगे. परेशानी मुक्त अंतिम संस्कार समारोहों को सुनिश्चित करने के लिए विशाल रेस्ट शेड, पेयजल सेवा, पुरुष और महिलाओं के लिए शौचालय बनाये जायेंगे. इसके अलावा उचित स्वच्छता पर अधिक जोर दिया जायेगा. समिति स्वर्गद्वार में आने वालों के लिए बेहतर सेवाएं भी सुनिश्चित करेगी. यह जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …