Home / Odisha / लुलु महापात्र की चौथी पुण्यतिथि मनी

लुलु महापात्र की चौथी पुण्यतिथि मनी

भुवनेश्वर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक स्वर्गीय ललाटेंदु  विद्याधर महापात्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. लुलु महापात्र प्रदेश स्तरीय स्मृति कमेटी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कर्मी पहुंचे. भुनेश्वर के नौ नंबर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. स्मृति कमेटी के अध्यक्ष शुभेंदु मोहंती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जटनी  के विधायक सुरेश कुमार राउतराय, पूर्व विधायक डॉ देवाशीष पटनायक,  भुवनेश्वर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत दास कांग्रेस नेता जेबी पटनायक अन्य नेता उपस्थित थे. इन नेताओं ने लुलु महापात्र को याद करते हुए कहा कि वह युवाओं के मन की धड़कन थे. वह एक  एक बेहतरीन संगठक थे. वह एक निडर व  स्पष्टवादी  राजनेता थे. आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …