Home / Odisha / अनुगूल में गोली मारकर एक की हत्या, दूसरा गंभीर
MURDER LOGO

अनुगूल में गोली मारकर एक की हत्या, दूसरा गंभीर

अनुगूल. जिले के मुसापापुली गांव में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, दूसरा अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जानकारी के अनुसार, इन बदमाशों ने अचानक रंतलेई गांव के दुश्मंत सेनापति और दुशासन सेनापति पर भुजाली से हमला किया और फायरिंग की. ये दोनों मुसापापुली गांव चौक पर खड़े थे. दुश्मंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दुशासन को हमले में गंभीर चोट लगी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हालांकि घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …