Home / Odisha / हाइवे लुटेरा गैंग का अतांक, ट्रक चालक को पीटकर नौ हजार नकदी ले उड़े

हाइवे लुटेरा गैंग का अतांक, ट्रक चालक को पीटकर नौ हजार नकदी ले उड़े

तन्मय सिंह, राजगांगपुर

कुछ दिनों के विराम के बाद फिर से हाइवे पर लुटेरा गैंग का आतंक शुरू हो गया है. बीती रात को कुनमुरू पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में सो रहे ड्राइवर हरभजन सिंह से लुटेरे गैंग के सदस्यों ने पीटकर उसके पास में मौजूद नौ हजार नकदी लूट ले गए. लूट का शिकार हुए ट्रक ड्राइवर हरभजन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, कल रात दस बजे के करीब ट्रक का एक टायर उड़ जाने के कारण कुनमुरु पेट्रोल पंप के पास हरभजन ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. रात को टायर बनाने का कोई साधन ना होने से ट्रक ड्राइवर हरभजन रात को खाना खाकर गाड़ी में सो गया. रात के करीब ढाई बजे के आसपास पांच लोग ट्रक के सामने आकर हरभजन को गाड़ी आगे बढ़ान को कहा. जैसे ही हरभजन अपनी गाड़ी का खिड़की खोली, तत्काल लुटेरों ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर हरभजन को पीटना शुरू कर दिया. बुरी तरह पीटने के बाद उसकी गाड़ी को खुद चला कर लुटेरे कुनमुरू पेट्रोल पंप से पांच सौ मीटर और आगे ले गये और उसके पास से नकदी नौ हजार लूट कर रात के अंधेरे में फरार हो गए. जख्मी ट्रक का ड्राइवर बेबस होकर रात भर ट्रक में काटने के बाद राजगांगपुर थाने में एक शिकायत दर्ज करायी. लुटेरा गैंग के आतंक से ट्रक ड्राइवर में भय का माहौल बना हुआ है. रात के एक बजे से सुबह 5 बजे तक जमपाली से लेकर बरपाली तक हाइवे पर कोई भी ट्रक अगर खड़ा है वह लूट का शिकार हो जाता है. लूट का शिकार हुआ ट्रक रायगढ़ से माल लोडकर रुगड़ी जा रहा था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …