Home / Odisha / कटक में मास्क न पहनने पर 145 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक में मास्क न पहनने पर 145 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक. कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 145 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 524 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 531 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

 कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में दो मामले

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामलों को लेकर पूरे राज्य में दो मामले दर्ज किये गये है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इन मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 698 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 18,71,100 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …