Home / Odisha / अनुगूल में पटाखा लदे दो ट्रक बरामद

अनुगूल में पटाखा लदे दो ट्रक बरामद

अनुगूल. राज्य सरकार द्वारा आगामी त्योहार दीपावली में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद अनुगूल के तालचेर में पटाखा लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि टीमा साहू ने अनुगूल जिले के तालचेर बाईपास मार्ग पर एसबीआई एटीएम के पास अपने घर में अवैध रूप से पटाखे फोड़ा था. इसके बाद कल रात पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई. छापेमारी करीब रात दो बजे तक जारी रही और पटाखे लदे दो ट्रक जब्त किये गये. इस दौरान तालचेर तहसीलदार गौरी नाइक, उपजिलाधिकारी रजनीकांत स्वाईं और तालचेर नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अताशी परिदा की मौजूदगी रही.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …