Home / Odisha / पुरी में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के महाप्रसाद वितरण की परंपरा तोड़ने पर मामला दर्ज

पुरी में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के महाप्रसाद वितरण की परंपरा तोड़ने पर मामला दर्ज

पुरी. श्रीमंदिर से महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के महाप्रसाद वितरण की परंपरा को तोड़ने और कुप्रबंधन को लेकर सिंहद्वार थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार, श्री जगन्नाथ भक्त परिषद के सदस्यों ने महाप्रसाद वितरण में सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि शुक्रवार को सुआर-महासुआर नियोग और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के बीच बैठक के बाद महाप्रसाद वितरण के लिए दो विशेष काउंटर स्थापित किए गए. सोमवार को भक्तों ने आरोप लगाया कि पवित्र भोजन खाने के लिए बैठने की कोई व्यवस्था मंदिर के अधिकारियों ने नहीं की है. परंपरा रही है कि जमीन पर बैठ कर महाप्रसाद का सेवन किया जाता है. बैठने की व्यवस्था के अभाव में भक्तों को अपनी पसंद के अनुसार इसे लेने के लिए मजबूर किया जाता है. इसे लेकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मंदिर के सेवायतों की आलोचनाएं भी शुरू हो गयी हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …