Home / Odisha / एकाम्र उद्यान को बेचने नहीं दिया जाएगा – कांग्रेस

एकाम्र उद्यान को बेचने नहीं दिया जाएगा – कांग्रेस

भुवनेश्वर. राजधानी में भुवनेश्वर की शोभा बढ़ाने तथा उद्यान कृषि की प्रगति को लेकर 1980 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 26 एकड़ के इलाके में बनाये गये एकाम्र उद्यान को राज्य सरकार बेचने की साजिश रच रही है. कांग्रेस इसे किसी भी हालत में बेचने नहीं देगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा जटनी से विधायक सुरेश राउतराय ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि इस उद्यान की स्थापना के बाद यहां पौधे लगाए जा रहे हैं तथा किसानों को सुलभ मूल्य पर पौधे उपलब्ध कराया जा रहा था. लेकिन नवीन पटनायक सरकार ने 20 सालों में इसका रखरखाव ठीक से नहीं किया. अब राज्य सरकार इस जमीन को बेचने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर को 26 एकड़ की जमीन को साधारण प्रशासन विभाग को देने के लिए सहकारी उद्यान निदेशक को पत्र लिखा है. इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार इस जमीन को किसी व्यावसायिक संस्था के हाथ में बेचना चाहती है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह बात भी ध्यान में आ रहा है कि राज्य सरकार के निर्देश में जिलाधिकारी तथा अन्य राजस्व अधिकारी विभिन्न गांव में जाकर जमीन लेने का प्रयास कर रहे हैं. राज्य सरकार के इस तरह की किसी भी प्रयास का कांग्रेस निंदा करती है. राज्य सरकार यदि अपने निर्णय से नहीं बदलती है तो आगामी दिनों में कांग्रेस के खिलाफ जन आंदोलन करेगा.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …