Home / Odisha / कटक में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिलें बरामद

कटक में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिलें बरामद

सुधाकर कुमार शाही, कटक  जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को धर-दबोचा है और उनके पास से 22 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है. यह जानकारी आज यहां डीसीपी ने ट्विट कर दी है. उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को जगतपुर निवासी सरोज कुमार बेहरा नामक एक युवक ने बदामबाड़ी थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. सरोज ने कहा था कि 15 अक्टूबर को उसने भरतिया टावर के सामने अपनी मोटरसाइकिल को पार्क किया था. लगभग डेढ़ घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी. काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली तो उसे चोरी होने का शंका हुआ और उसने बदामबाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया. इसके आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो इस गिरोह का पता चला. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू उर्फ कुंजबिहारी नायक (25), सिलू उर्फ सौमेंद्र दास (21), डोलिआ उर्फ सूर्यकांत खुंटिया (19), ताजू खान (45), कालिया उर्फ निरंजन बेहरा के रूप में बतायी गयी है. जांच के दौरान इनके पास से 22 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, निरंजन के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 मामले, रिंकू के खिलाफ 10 मामले, सिलू के खिलाफ आठ, सूर्यकांत के खिलाफ एक तथा ताजू खान के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल मालिकों की सूची भी जारी की है, जिससे कि उनको सूचित कर मोटरसाइकिल वापस की जा सके.
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई थी. कटक जिले के जगतपुर थाने की पुलिस ने चोकी की 35 मोटरसाइकिलों को बरामद किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …