Home / Odisha / निजी सहायक की हत्या के मामले में मालकानगिरि के डीएम व अन्य तीन पर मामला दर्ज

निजी सहायक की हत्या के मामले में मालकानगिरि के डीएम व अन्य तीन पर मामला दर्ज

मालकानगिरि. निजी सहायक की हत्या के मामले में मालकानगिरि के जिला कलेक्टर मनीष अग्रवाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. 2019 में उनके निजी सहायक देवनारायण पंडा की रहस्यमय परिस्थितियों मौत हो गयी थी. जानकारी के अनुसार, मृत देवनारायण की पत्नी बनजा पंडा ने अग्रवाल और तीन अन्य के खिलाफ जिला सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया गया है कि इस मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी. उल्लेखनीय है कि बीते साल 27 दिसंबर को देवनारायण लापता हो गए थे और अगले दिन उनका शव सतिगुड़ा बांध से बरामद किया गया था. उनकी मोटरसाइकिल और हेलमेट बांध के पास पड़े मिले. हालही में दक्षिण रेंज के डीआईजी ने मामले की जांच के लिए मालकानगिरि का दौरा किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …