Home / Odisha /  अनुगूल में नकली शराब से मरने वाले परिवार को सरकार दे 25 लाख का मुआवजा – कांग्रेस

 अनुगूल में नकली शराब से मरने वाले परिवार को सरकार दे 25 लाख का मुआवजा – कांग्रेस

अमित मोदी, अनुगूल

राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक सुरेश राउतराय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी सभापति प्रदीप माझी ने आज अनुगूल में हल्ला बोल किया. कांग्रेस के इन नेताओं ने आज अनुगूल आकर जिलाधिकारी सिद्धार्थ स्वाईं को एक ज्ञापन सौंपा. उसके उपरांत स्थानीय कांग्रेस भवन में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बारे में तथ्य रखे. राउतराय सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अनुगूल प्रखंड अंतर्गत पथरगढ़ गांव में नकली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी है. मृतक के परिवार को तुरंत 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. मृतक का परिवार मजदूर घराने का है. इसलिए बिना देरी किए मुआवजे की राशि प्रदान की जाए और तबीयत खराब हुए मजदूरों के अच्छे इलाज की व्यवस्था की जाए. प्रदीप माझी ने अनुगूल के एक परिवार के प्रति आदिवासी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जाँच की मांग कर रहे हैं. माझी के मुताबिक, सन् 2010 से 2020 के अंदर इस परिवार ने आदिवासियों की जमीन बड़ी ही चालाकी के साथ झूठे दस्तावेज के सहारे अपने नाम किया है. उनके इन काले कारनामे में शामिल सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को जांच परिसर में लाते हुए जांच करनी चाहिए और बिना देरी किए उन जमीनों को आदिवासियों को लौटा देना चाहिए. जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में 15 दिन के अंदर मामले पर कार्रवाई की मांग की गई है. माझी के मुताबिक, 15 दिनों के अंदर मांग पूरी न होने पर पूरे अनुगूल को अचल कर दिया जाएगा और उसके बाद उच्च न्यायालय में मामला दायर किया जाएगा. आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व के साथ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सरोज प्रधान, अनुगूल जिला कांग्रेस के सभापति विप्लव जेना, नगर कांग्रेस के सभापति सुदीप मिश्र आदि उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …