Home / Odisha / थम गया उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, तीन को मतदान

थम गया उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, तीन को मतदान

  •  तीन प्रमुख राजनीतिक दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

बालेश्वर. तीन तारीख को यहां होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार आज रविवार शाम 6 बजे से थम गया है. तीन प्रमुख राजनीतिक दल बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सभी दल अपने प्रत्याशी के जीत की दावेदारी कर रहे हैं. मालूम हो कि विशेष कर इस बार के उपचुनाव में यहां त्रिकोणिय लड़ाई देखी जा रही है.

जो प्रमुख तौर पर भाजपा प्रत्याशी मानस दत्त, बीजद उम्मीदवार स्वरूप दास एवं कांग्रेस की महिला उम्मीदवार ममता कुंडू के बीच में है. आज तीनों ही दलों द्वारा शहर एवं पंचायत की विभिन्न जगहों पर सभाएं की गयीं एवं रैली निकाली गई. इसी के साथ ही चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से सजग हो उठा है. शहर की विभिन्न जगहों पर पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर शहर के अंदर प्रवेश करने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है एवं संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है. पिछले कुछ दिनों से जो प्रचार एवं प्रसार का माहौल यहां देखने मिल रहा था वह अब थम गया है. तीन नवंबर को मतदाता मतदान करेंगे और चुनाव के परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को होगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …