Home / Odisha / सुभाष चौहान ने बलांगीर में विकास का हाल जाना

सुभाष चौहान ने बलांगीर में विकास का हाल जाना

  • जिले के सभी प्रखंड अधिकारियों के साथ की बैठक

बलांगीर-पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के चेयरमैन सुभाष चौहान ने आज जिले के सभी प्रखंड अधिकारियों के साथ एक बैठक में विकास मूलक योजनाओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास को लेकर किसी प्रकार की कोताही सरकार को बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा उसकी सेवा में ही खर्च होने चाहिए। साथ ही सुभाष चौहान ने प्रखंड के सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता लाते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 5t को अपने कार्य का हिस्सा बनाएं। इस दौरान पश्चिम ओडिशा विकास परिषद् के अध्यक्ष सुभाष चौहान को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बलांगीर के मुरीबहाल प्रखंड में किया गया था।

इस दौरान जिले के सभी प्रखंड अधिकारी मौजूद थे। एक-एक अधिकारी से सुभाष चौहान ने योजनाओं की स्थिति को जाना तथा साथ ही कहा कि सभी योजनाएं समय से पूर्व या निर्धारित समय तक पूरी हो जानी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …