
बलांगीर – यहां के मुरीबहाल प्रखंड के देवांग में मार्केट यार्ड का आधुनिकीकरण कर दिया गया है। यार्ड में व्यापारियों की सुविधा के लिए शेड लगा दी गई है। आज इसका उद्घाटन पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के चेयरमैन सुभाष चौहान ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे के लग जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों में खुशी दिखी। उनका मानना है कि अब धूप हो या बारिश उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के समय काफी दिक्कत होती थी, लेकिन शेड लगने से उनको राहत मिलेगी।

इस दौरान चौहान ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हित को लेकर काम कर रही है। जहां भी जरूरत है, वहां कार्य करने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पश्चिम ओडिशा विकास परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर उत्सुक है और इसका फायदा आज आप सभी को मिल रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
