Home / Odisha / प्याज की दर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ भाकपा का विरोध प्रदर्शन

प्याज की दर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ भाकपा का विरोध प्रदर्शन

भुवनेश्वर. प्याज व अन्य अत्यावश्यक सामग्रियों के मूल्य में निरंतर बढ़ोत्तरी के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को राजधानी के अशोकनगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में प्लाकार्ड पकड़ कर पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रैली निकाली तथा अशोकनगर इलाके में सड़क को अवरोध किया. इस अवसर पर भाकपा के जोनल कमेटी के सचिव सुर जेना व एटक के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जयंत दास ने संबोधित किया तथा कहा कि महामारी के समय जब लोगों की हालत खराब है तथा लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है, ऐसे में अत्यावश्यक चीजों के दाम में बढ़ोत्तरी होना दुर्भ्गायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे इसे लेकर गंभीर हो तथा इस पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाये.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …