Home / Odisha / ओडिशा में महिला के पेट से निकाला गया 57 किलो का ट्यूमर

ओडिशा में महिला के पेट से निकाला गया 57 किलो का ट्यूमर

भुवनेश्वर। ओडिशा में खुर्दा जिले के टांगी थाना अन्तर्गत कुहुड़ी में मौजूद एक नर्सिंगहोम में एक महिला के पेट से आपरेशन कर 57 किलोग्राम वजन का एक विराट ट्यूमर निकाला गया है। ट्यूमर निकाले जाने के बाद महिला के स्वस्थ होने की सूचना है।
सूचना के मुताबिक, कुहुड़ी साई सेवा सदन के डाक्टर जगदीश चन्द्र बेहरा के नेतृत्व में डाक्टर विस्मय छत्रिया, डाक्टर सौम्य दास, डाक्टर चन्द्रशेखर बेहरा, डाक्टर दिगंत महांति ने पांच घंटे तक आपरेशन करने के बाद नवरंगपुर जिले की कुलमति नामक महिला के पेट से यह ट्यूमर बाहर निकाला। कुलमति इलाज के लिए इस अस्पताल से उस अस्पताल घूम रही थी। कहीं पर उनका इलाज ना होने से वह दर्द से परेशान थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह बड़े अस्पताल में जाकर इलाज नहीं करा पा रही थी। इसके बाद सहायता के लिए उन्होंने सोशियल मीडिया में अनुरोध किया। इसे देखने बाद साई सेवा सदन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और आपरेशन कर कुलमति के पेट से यह ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर निकाले जाने के बाद कोमलमति ने साई सेवा सदन ए​वं डाक्टरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …