Home / Odisha / बालेश्वर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का सत्तारुढ़ पार्टी कर रही है दुरुपयोग – प्रदीप्त नायक

बालेश्वर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का सत्तारुढ़ पार्टी कर रही है दुरुपयोग – प्रदीप्त नायक

बालेश्वर. बालेश्वर में होने वाले उपचुनाव में सत्तारुढ़ पार्टी सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है. पूरा का पूरा तंत्र बीजद के पक्ष में लगा हुआ है. चुनाव के दौरान जहां प्रशासन को निष्पक्ष रहने की आवश्यकता होती है. वहीं इस उपचुनाव में प्रशासन बीजद के पक्ष में कार्य कर रहा है. प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने यह बात कही. इसके अलावा नायक के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि दल ने बालेश्वर में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर निष्पक्षता बरतने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. भाजपा का प्रतिनिधि दल बालेश्वर के जिलाधिकारी तथा बालेश्वर के आरक्षी अधीक्षक तथा आइजी से मिलकर इस संबंधी ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधि दल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री लेखाश्री सामंतसिंहार, पार्टी के प्रवक्ता ठाकुर रंजीत दास व अन्य लोग शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …

One comment

  1. Gobind Narayan Agrawal Advocate Sambalpur Odisha

    The details could have been made public