Home / Odisha / भद्रक में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या
MURDER LOGO

भद्रक में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

भद्रक. जिले के बासुदेवुर थानांतर्गत सदइपड़ा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. मृतक का नाम दयानिधि त्रिपाठी बताया गया है. जानकारी के अनुसार दयानिधि और इसके बड़े भाई के बीच गर्मा-गरम बहस हो गयी थी, जिसके बाद बड़े भाई ने हत्या कर दी. आरोपी पहचान सत्यब्रत त्रिपाठी के रूप में बतायी गयी है. उसने घटना के बाद बासुदेवपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयोग किये गये हथियार को जब्त कर लिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई एक घर में एक साथ रहते थे. वे अक्सर हाथापाई करते थे. इस बीच कल लड़ाई हिंसक हो गई. सत्यब्रत ने अपने छोटे भाई पर छुरे से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. बाद में हमलावर खुद उसे एम्बुलेंस में अस्पताल ले गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …