Home / Odisha / ओडिशा पुलिस के पांच सौ कर्मचारी अब तक दान कर चुके हैं प्लाजमा

ओडिशा पुलिस के पांच सौ कर्मचारी अब तक दान कर चुके हैं प्लाजमा

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस में कार्यरत पांच सौ कर्मचारी कोविद के खिलाफ युद्ध में अपना योगदान देते हुए प्लाजमा दान कर चुके हैं. कल राज्य पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है. ओडिशा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न प्लाजमा संग्रह केन्द्रों, जैसे कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल, राउरकेला स्थित आईजीएच, संबलपुर के विमसार, ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज व अस्पताल, भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल, कोरापुट के एमकेसीजी मेडिकल कालेज व अस्पताल में इन कोरोना योद्धाओं ने प्लाजमा दान किया है. राज्य पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शीघ्र ही यह संख्या छह सौ पार कर जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …