Home / Odisha / भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर आर एंड बी डिवीजन-5 के सहायक अभियंता शारदा प्रसाद गौड़ा को सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में वह विभागीय टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे. यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. बुधवार को विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, भुवनेश्वर न्यायालय द्वारा जारी किए गए सर्च वारंट के बल पर उनके आवासों और संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी. जांच के दौरान इनके पास 1,55,48,517 रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ था. जांच के दौरान सही जवाब नहीं दे पाने पर उनके और उसकी पत्नी के खिलाफ भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस स्टेशन में विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ जांच जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …