Home / Odisha / मारवाड़ी मित्र मंडल सीडीए ने सूखा खाद्य पदार्थ एवं कंबल वितरण किया

मारवाड़ी मित्र मंडल सीडीए ने सूखा खाद्य पदार्थ एवं कंबल वितरण किया

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

मारवाड़ी मित्र मंडल सीडीए की ओर से कोरोना महामारी के दौरान इन दिनों सीडीए की बस्ती में असहाय निर्बल एवं गरीब लोगों के बीच सूखा खाद्य पदार्थ एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है. यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष सुरेश फोगला, सचिव रवींद्र गोयनका एवं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल के नेतृत्व में सेवा कार्य जारी है. इस सेवा कार्य के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य पदार्थ एवं कंबल का वितरण किया जा रहा है. कोरोना महामारी से बचने के लिए बस्तियों में जाकर मारवाड़ी मित्र मंडल के सदस्यगण जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागृत करते भी देखे जा रहे हैं. मारवाड़ी मित्र मंडल के सदस्यों का कहना है कि यह कार्यक्रम नर सेवा नारायण सेवा के तहत की जा रही है. इस कार्यक्रम सफल बनाने में भगवती संतुका, गणेश प्रसाद अग्रवाल,  बनटू बांकीवाला, मनीष अग्रवाल, नवीन पुगलीया, शम्भुदयाल अग्रवाल,  दीपक अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …