Home / Odisha / ओडिशा में रंगदारी मांगने वालों का दमन करने में जुटी पुलिस

ओडिशा में रंगदारी मांगने वालों का दमन करने में जुटी पुलिस

सुधाकर कुमार शाही, कटक

ओडिशा में दादाबटी (रंगदारी मांगने वालों) का दमन करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बीड़ा उठा लिया है. दादाबटी के बारे में शिकायत करने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और कहा गया है कि अगर आपसे को रंगदारी मांगता है तो आप 9938910000 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इस बारे में शिकायत कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन भुवनेश्वर और कटक में संचालित होगी. आप एसएमएस, मैसेज के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. यदि शिकायतकर्ता चाहता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा. पुलिस कमिश्नरेट ने कटक-भुवनेश्वर शहरों को दादाबटी से मुक्त करने के लिए “नो टू दादाबटी” नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया है. दादाबटी को रोकने के लिए यह हेल्पलाइन नंबर पुलिस महानिदेशक अभय ने जारी किया है. रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. कटक-भुवनेश्वर में दादाबटी पर सख्ती से कार्रवाई होने की अधिक संभावना है. दादाबटी की घटनाएं उत्सवों के दौरान काफी सक्रिय रहती हैं. इसे रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा कि सूचना मिलने पर असामाजिक व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने दादाबटी को अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों के सहयोग की मांग की.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …