Home / Odisha / बालेश्वर सदर उपनिर्वाचन : हर वार्ड का दौरा कर वोट मांग रहे हैं बीजद उम्मीद्वार

बालेश्वर सदर उपनिर्वाचन : हर वार्ड का दौरा कर वोट मांग रहे हैं बीजद उम्मीद्वार

  •  अधूरे कार्यों को पूरा करने का वादा

बालेश्वर : बालेश्वर में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजद का अभियान जोरों पर है. शहर में प्रचार कर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं. आज बीजद प्रत्याशी स्वरूप दास को शहर के 4 वार्डों में प्रचार करते देखा गया. उम्मीद्वार स्वरुप ने कहा कि कि लोगों का बीजद के ऊपर भरोसा है, इसलिए हमारी जीत निश्चित है. लोगों के बीच में उम्मीदवार को भी लेकर खुशी है. दूसरी तरफ गरीब लोगों को लॉकडाउन के वक्त भी बीजद की तरफ से भोजन एवं जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी, जिस कारण वह बीजद का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं. कार्यकर्ता ने वार्ड को विकसित करने और अधूरे काम को पूरा करने का वादा किया है. उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम मतदाताओं के मन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बसे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …