Home / Odisha / राजगांगपुर में सम्मानित किये गये जॉर्ज तिर्की

राजगांगपुर में सम्मानित किये गये जॉर्ज तिर्की

राजगांगपुर. आज सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में राजगांगपुर टाउन कांग्रेस कमेटी की ओर से जॉर्ज तिर्की को डीसीसी राऊरकेला अध्यक्ष चुने जाने पर फूल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर इफ्तेखार अहमद उर्फ पाका बाबू के नेतृत्व कांग्रेस के कद्दावर नेता जॉर्ज तिर्की को राउरकेला जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई. साथ ही साथ बेणुमाधव त्रिपाठी को सुंदरगढ़ जिला कांग्रेस के पुनः अध्यक्ष बनने पर राजगांगपुर टाउन कांग्रेस कमेटी की ओर से बधाई दी गई. इस मौके पर सुरेश बारिक, मीनहाज अहमद, शंभू सिंह, अफजाल अहमद, हृदयानंद सिंह और सभी कार्यकर्ता ने दोनों नेताओं को बधाई दी और इनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती से आगे बढ़ाने का परामर्श दिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …