Home / Odisha / कटक पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ा

कटक पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ा

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कटक जिला पुलिस ने एक अभियान चलाकर छह बदमाशों को धर-दबोचा है. बताया जाता है कि जिले को नो-दादाबाटी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान इनको विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी जिला पुलिस ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, ये सभी बस मालिक, दुकानदार और व्यवसायियों से दादाबाटी की मांग करते थे. इसकी सूचना पर बादामबाड़ी, कांटेन्मेंट और दरगाहबाजार थानों की पुलिस ने अभियान चलाया और इनको गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों के बारे में वह सूचित करे, ताकि कटक को बदमाशों से मुक्ति दिलायी जा सके.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …