Home / Odisha / नन्दगांव वृद्ध गो सेवा आश्रम में गो चिकित्सा केंद्र का निर्माण प्रारंभ

नन्दगांव वृद्ध गो सेवा आश्रम में गो चिकित्सा केंद्र का निर्माण प्रारंभ

कटक. मंगराजपुर, चौद्वार, कटक स्थित नन्दगांव वृद्ध गो सेवा आश्रम में आधुनिक गो चिकित्सा केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है. इस चिकित्सा केंद्र के दानदाता केंटोनमेंट रोड कटक निवासी गो भक्त पवनजी एवं उनकी धर्मपत्नी मधु गुप्ता के कर कमलों से विधि पूर्वक पूजा-अर्चना एवं वास्तु पूजन के साथ इस चिकित्सा केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है. पवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्दी इस का निर्माण कार्य पूरा कर गोमाता की चिकित्सा शुरू की जाएगी. इस अवसर गोशाला के अध्यक्ष कमल कुमार सिकरिया, सचिव पदम भवासिंका, सहसचिव प्रकाश अग्रवाल एवं पुरूषोत्तम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 3000 वर्ग फीट के आधुनिक चिकित्सालय में एक ऑपेरशन कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण से वृद्ध, बीमार गोमाताओं का इलाज बहुत ही सुचारू रूप से किया जा सकेगा. गोशाला ट्रस्ट ने इस सहयोग के लिए गुप्ता परिवार के प्रति आभार जताया है. विगत पितृ पक्ष एवं अधिक मास में गो भक्तों ने तन, मन एवं धन से बहुत ही सराहनीय सहयोग किया. प्रतिदिन गो भक्तों द्वारा दी गई राशि का गौ ग्रास, संकल्प करवाकर गोमाताओं को दिया गया. इसके लिए कोषाध्यक्ष गोपाल बंसल से सभी गोभक्तों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …