Home / Odisha / भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान भी खुला, गाइडलाइन भी जारी

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान भी खुला, गाइडलाइन भी जारी

केंद्रापड़ा. भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान आज से जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है. हालांकि, कोरोना महामारी को देखते हुए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की गयी, जिसे वन विभाग द्वारा कर्मचारियों से सुनिश्चित करायेगा. कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मार्च में वन विभाग ने पार्क को बंदकर दिया  था. इस राष्ट्रीय उद्यान को पहले एक अक्टूबर को केवल उन आगंतुकों के लिए आंशिक रूप से फिर से खोला गया था, जिन्होंने सभी कोविद-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रातभर डंगामल नेचर कैंप में ठहरने के लिए कॉटेज बुक किए थे. आज ख़राब मौसम के बावजूद कुछ पर्यटकों ने पार्क का दौरा किया. भितरकनिका पार्क अधिकारियों ने बताया कि कोविद-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 500 आगंतुकों को प्रति दिन भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. यह नियंत्रण सड़क मार्ग चांदबाली होकर आने वाले तथा गुप्ति, खोला और से नाव से आने वाले आगंतुकों के लिए भी लागू होगा. इसके अलावा सभी प्रवेश द्वारों और टिकट बुकिंग काउंटरों पर आगंतुकों के बीच पर्याप्त स्थान के साथ कतार लगाने की व्यवस्था होगी. पार्क परिसर के अंदर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी रखना अनिवार्य होगा. नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू होगा. साथ ही जंगल में प्रवेश और अन्य स्थानों पर आगंतुकों के लिए क्या करें और क्या न करें की सूचनाएं प्रदर्शित होंगी. गाइडलाइन को सुनिश्चित कराने के लिए पर्याप्त संख्या में वन रक्षकों की तैनाती की गई है और पार्क में कई स्थानों पर सेनिटाइजर की व्यवस्थ की गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …