Home / Odisha / कोरापुट जिले में 70 लाख का गांजा बरामद

कोरापुट जिले में 70 लाख का गांजा बरामद

कोरापुट. जिले में गांजे की तस्करी के दौरान पुलिस ने सात क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया. कोरापुट जिले के माछकुंड पुलिस ने इसे बरामद किया है. वहीं गांजा लेकर जाने वाले लोग वहां से फरार हो गये हैं. बरामद किये गये गांजे की कीमत 7 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, माछकुंड थाना क्षेत्र के भेडिबेडा के पास के एक पिकअप वैन के जरिये गांजे की तस्करी किये जाने संबंधी सूचना पुलिस को मिली थी. इसके आधार पर पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के एक पिकअप वैन को रोका. तभी उसमें बैठे ड्राइवर व दो अन्य लोग वहां से फरार हो गये. पुलिस ने वैन को बरामद कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …