Home / Odisha / भुवनेश्वर में कोविद नियमों के उल्लंघन पर बीएमसी ने बंद कराया कोचिंग सेंटर

भुवनेश्वर में कोविद नियमों के उल्लंघन पर बीएमसी ने बंद कराया कोचिंग सेंटर

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी)  ने रविवार को कोविद-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर राज्य की राजधानी में एक कोचिंग सेंटर को बंद करा दिया. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बीएमसी ने कहा है कि नागेश्वर टांगी स्थित बेंचमार्क क्लासेस, जो इंजीनियरिंग और मेडिकल एस्पिरेंट्स के लिए कोचिंग क्लासेस प्रदान करती है,  अपने छात्रों के लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन कर रही थी. इस कार्यक्रम का आयोजन नीट में सफलता हासिल करने वालों छात्रों को सम्मानित करने के लिए किया गया था. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 50 से अधिक छात्रों को उनके माता-पिता और शिक्षकों के साथ सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. इसके लिए संबंधित प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गयी थी. इस कार्यक्रम में कोविद-19 दिशानिर्देश जैसे कि सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना आदि का पालन नहीं किया गया था. इससे युवा छात्रों और उनके अभिभावकों का जीवन खतरे में पड़ने की संभावना है. इसकी जानकारी मिलने पर, बीएमसी साउथ ईस्ट ज़ोन के अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि कोचिंग सेंटर ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली है. इसलिए युवा छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र को तुरंत बंद कर दिया गया. इसके अलावा कोचिंग सेंटर के अधिकारियों ने इस संबंध में कमिश्नर बीएमसी से बिना किसी पूर्व अनुमति के कार्यक्रम के संचालन के लिए बिना शर्त माफी मांगी. जोनल डिप्टी कमिश्नर (साउथ-ईस्ट, बीएमसी) अंशुमान रथ ने कहा कि हमने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कोचिंग संस्थान को बंद कर दिया है, क्योंकि यह ओडिशा सरकार और बीएमसी के द्वारा तैयार कोविद-19 मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था. इस दौरान छात्रों और उनके माता-पिता को तुरंत परिसर छोड़ने के लिए कहा गया था. अगले आदेश तक कोचिंग संस्थान बंद रहेगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …