Home / Odisha / गंजाम जिला प्रशासन संभावित बारिश से निपटने को तैयार

गंजाम जिला प्रशासन संभावित बारिश से निपटने को तैयार

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर
बंगाल की खाड़ी में 19 अक्टूबर को बनने वाले निम्न दबाव से पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिए गंजाम जिला प्रशासन तैयार हो गया है. चक्रवात तितली से हुए व्यापक नुकसान से सबक लेते हुए गंजाम जिला प्रशासन ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी वर्षा की जारी चेतावनी के मद्देनजर जीरो कैजुअल्टी सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.
गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे ने रविवार को बताया कि इस बार क्षेत्र में संभावित भारी वर्षा से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विकेंद्रीकृत बाढ़-प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर त्वरित कार्रवाई दल बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं और चक्रवात तितली के दौरान बाढ़ से तबाह हुए क्षेत्रों के लोगों को निकाला जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …